Wednesday, April, 16,2025

बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी सीखना बंद न करें

सीकर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी भी सीखना बंद ना करें। वे शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का समय विज्ञान एवं तकनीकी का है। विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहते हुए अपने बौद्धिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही, देश हित की भावना को आगे रखते हुए हमेशा नवाचार करें। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि वे चिंतक थे। ध्यान मैं मग्न रहते थे। उन्होंने कलकत्ता (कोलकाता) के पुस्तकालय में जाकर अर्थशास्त्र का अध्ययन किया, उनके पास बौद्धिक क्षमता थी। उन्होंने कहा कि देश व समाज के विकास के लिए कार्य करें और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अपनी परम्पराओं व संस्कृति को कभी नहीं भूलें। कार्यक्रम का शुभारंभराष्ट्रगान से हुआ।

इनको किया सम्मानित

समारोह में स्वामी ओमदास महाराज सांगलिया, डॉ. ग्यारसी लाल जाट व राजीव के. पोदार को शेखावाटी शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, भरत हरदत्तराय बियाणी, मदन सिंह काजला, कैलाश तिवाड़ी, छोगालाल सैनी, तंवर सिंह राठौड़, कानसिंह निर्वाण, विनोद भारती, महेश कुमार शर्मा, चरण सिंह व कमलेश पारीक को शेखावाटी भूषण से सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर प्रो. अनिल कुमार राय, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, कुल सचिव श्वेता यादव, संकाय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कटेवा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, हरिराम रणवां, सीकर के पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ आदि मौजूद रहे।

71 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा

कुलाधिपति बागडे ने 71 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। साथ ही, कला संकाय के 68571, विज्ञान संकाय के 31961, वाणिज्य संकाय के 8300, समाज विज्ञान संकाय के 27008, शिक्षा संकाय के 48241 एवं विधि संकाय के 174 स्नातक एवं स्नातकोत्तर दीक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान राज्यपाल बागडे ने निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, जेपी सिंघल एवं बजरंग लाल गुप्ता को मानद उपाधि प्रदान की।

गिरि के मंच पर आते ही छात्रों का हंगामा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि स्वामी कैलाशानंद गिरि के मंच पर आते ही छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पहले विरोध कर रहे छात्रों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। छात्र संगठन एसएफआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुलपति आरएसएस का एजेंडा स्थापित करने के लिए संघ से जुड़े लोगों को न केवल बुला रहे हैं, बल्कि उन्हें सम्मानित भी कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि यहां पिछले चारों दीक्षांत समारोहों में केवल शिक्षाविदों और राज्यपाल को ही मुख्य अतिथि बनाया जाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery