Wednesday, November, 26,2025

'परशुरामजी के आदर्शों को आत्मसात करें युवा'

शाहपुरा (भीलवाड़ा): सर्व ब्राह्मण समाज एवं विप्र सेना शाहपुरा के तत्वावधान में शाहपुरा में परशुराम सर्किल पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भारतीय निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर जगदुरु श्याम शरण देवाचार्य तथा हाथोज धाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना की।

इस मौके पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग और न्याय के लिए सदैव संघर्षरत रहने की प्रेरणा देता है। वे वीरता और पराक्रम के प्रतीक हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदशों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, नगर निगम भीलवाड़ा के मेयर राकेश पाठक, पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, दिनेश दादिया, नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, समाजबंधु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery