Thursday, January, 29,2026

प्रौद्योगिकी सभी के हित में हो, तभी उसकी सार्थकताः बागडे

शाहपुरा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति व्यष्टि से समष्टि की दृष्टि लिए है। तेजी से हो रहे विकास के अंतर्गत अपनाई जा रही प्रौद्योगिकी सुरक्षित, नैतिक और सभी के हित में हो, तभी उसकी सार्थकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें जीवन के संतुलन और समन्वय पर ही आरंभ से जोर दिया गया है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रमों को भारतीय मूल्यों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के लिए कार्य करने पर जोर दिया है। बागडे शुक्रवार को शाहपुरा में बाबा गंगादास राजकीय बालिका महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 'सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन, तकनीकी प्रगति एवं पर्यावरणीय सुधार' विषयक संगोष्ठी में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दौर में तकनीक के जीवन में बढ़ते दखल की चर्चा करते हुए कहा कि यांत्रिक जीवन सहयोग के लिए है, परन्तु इसका उपयोग मानसिक तनाव को जन्म देता है तो ठहरकर सोचना होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सदा ही समन्वय पर जोर दिया गया है।

सहजता के गुणों के विकास पर जोर

बागडे ने विद्यार्थियों को सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरणीय जीवन पद्धति अपनाने के साथ धैर्य और सहजता के गुणों का विकास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास से जुड़े संस्कारों की नींव पर ही सनातन मूल्य समाज के पथ-प्रदर्शक बने हैं। राज्यपाल ने जीवन से जुड़ी मर्यादाओं, नियमों और अनुशासन का पालन करने के साथ समाज में तीव्र गति से हो रहे बदलावों के आलोक में भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्य अपनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्योगों को नए आयाम दे रहे हैं। परन्तु प्रगति के साथ मानव मूल्यों से जुड़े रहेंगे, तभी विकास दीर्घकालीन हमें फलेगा। उन्होंने कहा कि तकनीक सुरक्षित, नैतिक और सभी के हित में हो, इस पर सभी स्तरों पर चिंतन होना चाहिए।

मनोहरपुर में विद्यार्थियों से किया संवाद

राज्यपाल बागडे ने इससे पहले मनोहरपुर में भाग्योदय सेवा संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जाने वाले विषयों के साथ जीवन की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खूब पढ़ें और जीवन में सदा उत्कर्ष की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है, जिसमें रटने की बजाय पूरी तरह से विषय को समझकर उसे हृदयंगम करने पर जोर दिया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery