Tuesday, August, 12,2025

सांवलिया सेठ के भंडार से निकली रिकॉर्ड 204 KG चांदी, 1.4 KG सोना

चित्तौड़गढ़: सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार दान में मिली चांदी का रिकॉर्ड बना है। जुलाई में मंदिर को दान पात्र (भंडार) से रिकॉर्ड 204 किलो 500 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में मिली। साथ ही, कुल 22 करोड़ 22 लाख 76 हजार 77 रुपए की नकद राशि मिली। मंदिर मंडल के सदस्य पवन तिवाड़ी ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से और मंदिर के भेंट कक्ष में दिए गए दान की भी गणना की गई है। इन दोनों स्रोतों से 6 करोड़ 9 लाख 69 हजार 478 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस तरह इस महीने मंदिर को नकदी के रूप में कुल 28 करोड़ 32 लाख 45 हजार 555 रुपए चढ़ावा आया। मंदिर प्रशासन के अनुसार दान पात्र (भंडार) से 410 ग्राम सोना और 80 किलो 500 ग्राम चांदी निकली है। भेंट कक्ष से एक किलो 33 ग्राम सोना और 124 किलो चांदी प्राप्त हुई है। इस तरह कुल 1 किलो 443 ग्राम सोना और 204 किलो 500 ग्राम चांदी मिली है।

6 राउंड में हुई गिनती

दान की काउंटिंग 6 राउंड में पूरी हुई। काउंटिंग 23 जुलाई को चतुर्दशी के दिन शुरू हुई थी। पहले राउंड में 7 करोड़ 15 लाख रुपए की नकदी गिनी गई थी। 25 जुलाई को दूसरे राउंड में 3 करोड़ 35 लाख और 28 जुलाई को तीसरे राउंड में 7 करोड़ 63 लाख 25 हजार रुपए गिने गए। 29 जुलाई को चौथे राउंड में 3 करोड़ और 30 जुलाई को पांचवें राउंड में 88 लाख 65 हजार 200 रुपए गिने गए। गुरुवार को छठे राउंड में 20 लाख 85 हजार 877 रुपए की गिनती हुई।

मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं दान

मंदिर में हर माह दान पात्र खोला जाता है और नियमित रूप से गिनती की जाती है। भक्त यहां मनोकामनाएं लेकर आते हैं। पूर्ण होने पर बड़े स्तर पर दान करते हैं। नकदी के साथ-साथ लोग सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भी मंदिर को समर्पित करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery