Tuesday, July, 28,2026

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट... युवक की मौत, गर्भवती घायल

सवाई माधोपुर: जिले के मलारना डूंगर उपखंड के पीलवा नदी गांव में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से 11 हजार केवी लाइन का करंट घरेलू विद्युत लाइन में प्रवाहित हो गया। इससे इमरान पुत्र यूसुफ (29) करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलारना डूंगर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं 28 वर्षीय गर्भवती महिला गुलिस्ता पत्नी सद्दाम भी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

नाराज ग्रामीणों का गुस्सा भड़का, किया प्रदर्शन

हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता खल्लाक खान ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में लंबे समय से नीचे लटक रहे बिजली के तार और तकनीकी खामियों की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप था कि विभाग की इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने रखीं ये मांगें

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने मृतक के परिवार को ₹50 लाख का मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों के लिए आर्थिक सहायता, घायल गर्भवती महिला के उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग रखी।

लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामजीलाल मीणा, बिजली विभाग के सहायक अभियंता ब्रजराज मीणा, कनिष्ठ अभियंता कमलेश मीणा, राजकुमार मीणा तथा बाटौदा थाना प्रभारी भोजाराम पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। सहायक अभियंता ब्रजराज मीणा ने विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि देने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। समझौते के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery