Sunday, March, 15,2026

लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की अहम भूमिकाः अरुण चतुर्वेदी

सवाई माधोपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को रणथंभौर स्थित होटल अनंता पैलेस में 'सवाई माधोपुर गौरव सम्मान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी जिम्मेदारी केवल समाचार प्रसारित करना ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के इस दौर में सबसे बड़ी चुनौती प्रतिस्पर्धा के बीच सटीकता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने स्वागत संबोधन में कहा कि सवाई माधोपुर अब तेजी से विकास और परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पहले यह जिला मुख्यतः रणथंभौर अभयारण्य और
उससे जुड़ी नकारात्मक खबरों के कारण चर्चा में रहता था, लेकिन आज यही अभयारण्य सवाई माधोपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है और अब पर्यटन के साथ विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में
प्रतिपक्ष के उपनेता एवं गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा, बामनवास विधायक इंद्रा मीणा, जिला कलेक्टर काना राम, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया, मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, डीएफओ मानस सिंह तथा
भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर मौजूद रहे। वरिष्ठ संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। फर्स्ट इंडिया न्यूज के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में
स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। इस दौरान विशाल माथुर, घनश्याम करोल और हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे। अंत में संदीप गोयल ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery