Sunday, March, 15,2026

'सवाई माधोपुर में खुल रहे विकास के नए द्वार'

सवाई माधोपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को रणथंभौर स्थित होटल अनंता पैलेस में 'सवाई माधोपुर गौरव सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को सराहा गया। इस अवसर पर राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि सवाई माधोपुर अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले यह क्षेत्र मुख्यतः धार्मिक पर्यटन तक सीमित था, जहां लोग त्रिनेत्र गणेश मंदिर और चौध माता मंदिर के दर्शन के लिए आते थे, लेकिन अब बेहतर सड़क संपर्क और दिल्ली कोटा हाईवे के विकसित होने से यहां विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय, उद्योग, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और फूड प्रोसेसिंग युनिट जैसी परियोजनाएं स्थापित होने की संभावनाएं हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। साथ ही 'राइजिंग राजस्थान' जैसे प्रयासों के तहत निवेश प्रस्ताव और एमओयू सामने आ रहे हैं, जिससे भविष्य में जिले में ही रोजगार के अवम्र बढ़ेंगे और युवाओं का पलायन कम होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा, चामनवास विधायक इंद्रा मीणा, जिला कलेक्टर कानाराम, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया, मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, डीएफओ मानस सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर शामिल हुए। वरिष्ठ संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। फर्स्ट इंडिया न्यूज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। इस दौरान विशाल माथुर, घनश्याम करोल और हेमंत शर्मा भी उपस्थित रहे। अंत में संदीप गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery