Wednesday, August, 13,2025

गमगीन माहौल के बीच वन मंत्री की संवेदना

सवाई माधोपुर: वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह सोमवार को डीग के गांव नरायना पहुंचे और रेंजर देवेंद्र सिंह के असामयिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। परिजनों की चीख-पुकार के बीच देवेंद्र सिंह की व्याकुल मां को देखकर वन मंत्री संजय शर्मा की आंखें नम हो गई। मंत्री को देख देवेंद्र की मां उनसे लिपटकर रोने लगी। मंत्री ने भावुक होकर देवेंद्र की मां को ढांढस बंधाया। इस दौरान देवेंद्र के परिजनों ने मंत्री से इच्छा जाहिर कर कहा कि देवेंद्र की पत्नी को वन विभाग के बजाय शिक्षा विभाग में नौकरी दी जाए। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल भी मौजूद रहे। इससे पहले देवेंद्र सिंह चौधरी का सोमवार को उनके गांव नरायना में अंतिम संस्कार किया गया।

मिलेगी आर्थिक सहायता

वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि इस क्षति को किसी भी तरह पूरा नहीं किया जा सकता। रेंजर देवेंद्र ने बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी। उल्लेखनीय है कि रणथंभौर में रविवार को टाइगर ने रेंजर देवेंद्र चौधरी पर हमला कर दिया था। हमले में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery