Tuesday, November, 25,2025

सदर रेंज में दिखा टाइगर ST-2304, पर्यटक हुए रोमांचित

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में टाइगर ST-2304 ने पर्यटकों को अपनी झलक दिखाई। सफारी के दौरान यह बाघ अचानक ट्रैक पर जिप्सियों के पास आ गया और कभी ट्रैक के इस ओर तो कभी उस ओर टहलता दिखाई दिया। नजदीक से बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।

टाइगर को सदर रेंज के घाण का तिराहा, तारुंडा और काला कुआं क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक देखा गया। उस समय लगभग 12 जिप्सियां सफारी पर थीं, जिनमें करीब 60 पर्यटक सवार थे। शाम करीब सवा चार बजे बाघ ने जब दहाड़ने के अंदाज में मुंह खोला तो सफारी में मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। कुछ देर बाद बाघ जिप्सियों के आस-पास मंडराने लगा, जिससे कुछ पर्यटक डर भी गए।

युवराज के इलाके में पहुंचा

इस सीजन में ST-2304 की यह पहली साइटिंग मानी जा रही है। अब तक सरिस्का में मुख्य रूप से बाधिन ST-9 और टाइगर ST-21 (युवराज) की ही साइटिंग होती रही थी। सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि टाइगर ST-2304 पहले अकबरपुर रेंज में सक्रिय था, वहीं उसकी टेरिटरी थी। अब यह अपना इलाका बढ़ाकर सदर रेंज तक पहुंच गया है, जो टाइगर युवराज का इलाका माना जाता है। करीब छह दिन पहले ही ST-2304 सदर रेंज में आया है।

पैंथर आखिरकार पिंजरे में कैद

निवाई उपखंड के बस्सी गांव में गुरुवार रात छह वर्षों से दहशत का कारण बना पैंथर आखिरकार वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। लंबे समय से यह पैंथर पालतू पशुओं पर हमला कर रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब दस दिन पहले गांव के पास जंगल मार्ग पर एक पिंजरा लगाया था। साथ ही ट्रैप कैमरा भी लगाया गया था, ताकि पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। गुरुवार देर रात भोजन की तलाश में पहाड़ी की तलहटी से गांव की ओर आया पैंथर पिंजरे में बंधे बकरे पर झपटा और अंदर घुसते ही दरवाजा बंद हो गया। कैद होते ही पैंथर ने जोरदार दहाड़ लगाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही टोंक के सहायक उप वन संरक्षक अनुराग महर्षि, देवली के एसीएफ डॉ. सुरेंद्र, टोंक रेंजर अभिषेक भटनागर और निवाई रेंजर धारीवाल बैरवा सहित वनकर्मियों का दल मौके पर पहुंचा। टीम ने सावधानीपूर्वक पिंजरे को पहाड़ी क्षेत्र से नीचे उतारा और वाहन में रखकर निवाई वन रेंज कार्यालय लाया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery