Thursday, January, 29,2026

टाइग्रेस ST-30 तीन शावकों संग दीवार फांद सड़क पर आई

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीवन प्रेमियों और पर्यटकों को एक बेहद रोमांचक दृश्य देखने को मिला। टाइग्रेस ST-30 अपने तीन नन्हे शावकों के साथ अचानक दीवार फांदकर सड़क पर आ गई। यह नजारा टहला रेंज के सफारी ट्रैक पर देखने को मिला, जहां पर्यटकों की जिप्सी कुछ ही दूरी पर थी। आगे चलती टाझोस और उसके पीछे एक कतार में चलते तीन शावक देखकर पर्यटक काफी खुश हो गए।

दरअसल, टहला गेट की ओर बढ़ रही जिप्सी के सामने अचानक टाइझोस दीवार बढ़कर ऊपर आ गई और उसके पीछे शावक एक के बाद एक सड़क पर आते दिखे। कुछ देर तक टाइग्रेस अपने शावकों के साथ सड़क पर चलती रही, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया। यह दुर्लभ और रोमांचक पल सभी के लिए यादगार बन गया।

सरिस्का में पर्यटकों को हो रही साइटिंग

सरिस्का में टाइगर्स, टाइग्रेस और शावकों की संख्या बढ़‌ने से पर्यटकों को लगातार साइटिंग मिल रही है। खासकर सदर रेंज और टहला रेज में इन दिनों टाइगर्स की धूम है। ST-30 टाइग्रेस तो पर्यटकों की फेवरेट बन गई है, जो हर रोज कहीं न कहीं दिख जाती है। बढ़ती साइटिंग से पर्यटकों में उत्साह है और सरिस्का देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery