Wednesday, February, 04,2026

सरिस्का के जंगल में टेरिटरी को लेकर हुए संघर्ष में बाघिन की मौत

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व में टेरिटरी को लेकर हुए संघर्ष में 5 वर्षीय बाघिन एसटी-28 की मौत हो गई। बाघिन का करीब 24 घंटे पुराना शव सोमवार को अकबरपुर पुर रेंज के पृथ्वीपुरा बीट स्थित डाबली वन क्षेत्र में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। बालेटा नाका पर तीन डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही बाधिन के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद दोपहर में वन विभाग, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में डाबली वन क्षेत्र की कलाकड़ी चौकी के पास बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शव पर मिले गहरे घाव, पोस्टमार्टम में पुष्टि

सरिस्का के मुख्य वन संरक्षक (CCF) संग्राम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाधिन की मौत टेरिटरी विवाद के चलते दूसरे बाघ के साथ हुई लड़ाई में होना सामने आया है। बाघिन के शरीर के पिछले हिस्से पर दो बड़े गहरे घाव पाए गए, जबकि शरीर पर कई छोटे घाव भी मौजूद थे। डॉक्टरों के अनुसार ये घाव बाघ के हमले के संकेत देते हैं। शव एक दिन पुराना था, लेकिन उस पर कीड़े नहीं थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मौत हाल ही में हुई थी।

सुकोला क्षेत्र थी बाघिन की टेरिटरी

वन अधिकारियों के अनुसार बाघिन ST-28 की टेरिटरी सुकोला क्षेत्र के आस-पास थी। माना जा रहा है कि किसी अन्य वयस्क नर बाघ ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसके बाद दोनों के बीच संघर्ष हुआ। जंगल में टेरिटरी को लेकर इस तरह की लड़ाइयां आम है, लेकिन कई बार ये जानलेवा साबित हो जाती हैं।

ST-14 की बेटी थी ST-28

बाघिन ST-28 की उम्र करीब 5 साल थी और उसने अब तक किसी शावक को जन्म नहीं दिया था। वह प्रसिद्ध बाधिन ST-14 की बेटी थी। ST-14 के अन्य बच्चों में बाघिन ST-17, बाघ ST-18, बाघिन ST-26 और बाघिन ST-27 शामिल हैं। ST-28 की मौत को सरिस्का के बाघ परिवार के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

सरिस्का में टाइग्रेस की संख्या घटी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में अब तक कुल 50 बाघ, बाघिन और शावक दर्ज थे, जिनमें 11 नर बाघ, 18 बाघिन और 21 शावक शामिल थे। अकबरपुर रेंज में बाघिन की मौत के बाद यह संख्या घटकर 49 रह गई है। घटना के बाद वन विभाग क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery