Tuesday, November, 25,2025

सरिस्का बफर जोन का दायरा बढ़ेगा, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने बफर जोन का दायरा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वन विभाग ने करीब 607 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सरिस्का के बफर जोन में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें अलवर फॉरेस्ट डिवीजन के कुछ हिस्से भी जोड़े जाएंगे, जिससे बाघों के लिए पर्याप्त क्षेत्र और मूवमेंट कॉरिडोर उपलब्ध हो सके। चीफ कंजर्वेटिव ऑफ फोरेस्ट (सीसीएफ) संग्राम सिंह ने बताया कि सरकार ने इस प्रस्ताव पर विचार के लिए एक कमेटी गठित की है। स्वीकृति मिलने के बाद विस्तारित क्षेत्र को औपचारिक रूप से बफर जोन घोषित किया जाएगा। संग्राम सिंह ने बताया कि सरिस्का से जुड़े गांवों के विस्थापन का काम भी जारी है। सुकोला गांव का सर्वे पूरा कर लिया गया है और इसे तीन महीने में मलिहार जाट क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही क्रासका गांव के कुछ परिवार भी इस प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं। सरिस्का रिजर्व एरिया में से 7 गांव विस्थापित हो चुके हैं, करीब 15 गांव और ढाणी अभी विस्थापित होनी बाकी हैं।

सरिस्का बफर जोन में अब 12 टाइगर

सरिस्का बफर जोन में अब कुल 12 टाइगर हो गए हैं, जिनमें 5 नर और 7 मादा बाघ शामिल हैं। हाल ही में बाघिन एसटी-2302 ने बफर जोन क्षेत्र में दो शावकों को जन्म दिया है। पहली बार दोनों शावक कैमरा ट्रैप में 28 सितंबर को कैद हुए थे, ये 6 दिन पहले चौड़की होदी वाटर पॉइंट के पास पर्यटकों को दिखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery