Tuesday, June, 09,2026

सरिस्का के रिसोर्ट में टूरिस्ट को दिए नाश्ते में निकले कीड़े

अलवर: सरिस्का घूमने आए एक पर्यटक को रिसोर्ट में नाश्ते के दौरान कीड़ों वाला कॉर्न फ्लेक्स परोसने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पर्यटक ने खाद्य सुरक्षा विभाग और राज्य सरकार के शिकायत पोर्टल 181 पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले ने होटल की खाद्य गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सागर यादव अपने साथियों सोनू चौधरी, भगवान यादव, ईश शर्मा और नीरज यादव के साथ सरिस्का भ्रमण पर आए थे और 'द बीहड़ सरिस्का' रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सागर यादव को नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स और दूध परोसा गया।

मोबाइल पर बातचीत करते हुए उन्होंने आधा नाश्ता खा लिया। इसी दौरान उनके होंठों पर कुछ हलचल महसूस हुई। जब उन्होंने कटोरी को ध्यान से देखा तो दूध की सतह पर पांच से अधिक कीड़े तैरते नजर आए। पर्यटक का कहना है कि कीड़ों का रंग कॉर्न फ्लेक्स से मिलता-जुलता होने के कारण शुरुआत में उन्हें इसका पता नहीं चला। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी होटल स्टाफ को दी। आरोप है कि स्टाफ ने पहले इसे छोटी बात बताते हुए मामला शांत करने की कोशिश की, हालांकि बाद में नाश्ता हटा लिया गया। सागर यादव ने कीड़ों वाले कॉर्न फ्लेक्स का वीडियो बनाकर फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल तथा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल 181 पर भेजा। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसलिए कार्रवाई जरूरी है।

बाघ और घड़ियाल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

सवाई माधोपुर। राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व और पालीघाट क्षेत्र का दो दिवसीय निरीक्षण कर वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बाघों की मॉनिटरिंग, वन्यजीव आवास प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। दौरे के दौरान बनर्जी ने वन क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों, एनीकटों, जल प्रबंधन संरचनाओं और कैमरा ट्रैप मॉनिटरिंग प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बाघों की स्थिति, उनके विचरण क्षेत्र, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और आवास सुधार कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वन अपराध नियंत्रण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग की भी समीक्षा की। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पालीघाट घड़ियाल रियरिंग सेंटर का निरीक्षण कर चंबल नदी तंत्र में संचालित घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery