Thursday, August, 27,2026

सरिस्का में अवैध सफारी पर उठे सवाल

अलवर: विश्व विख्यात सरिस्का अभ्यारण्य में कथित अवैध सफारी ने वन विभाग के कुछ अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी के चेतावनी नोटिस में होटल-रिसॉर्ट संचालकों द्वारा वैध अनुमति के बिना निजी वाहनों और अनाधिकृत गाइडों से पर्यटकों को जंगल सफारी कराने की बात सामने आई है। चौधरी ने इसे वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक आवास के लिए खतरा बताते हुए तत्काल बंद करने की चेतावनी दी है।

नोटिस में वन्य संरक्षण कानून की धाराओं के तहत कार्रवाई की बात कही गई है। सरिस्का में अवैध गतिविधियों को लेकर छोटे कर्मचारियों की ओर से भी अधिकारी को आगाह किए जाने का उल्लेख है। दूसरी ओर, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से सरिस्का की झीलों को रामसर साइट का दर्जा मिलने से क्षेत्र को पर्यावरण और पर्यटन के स्तर पर नई पहचान मिली है। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी अलवर से हैं। ऐसे में संरक्षित क्षेत्र में कथित अनधिकृत गतिविधियों पर उठे सवाल वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery