Friday, June, 27,2025

सरिस्का की तालवृक्ष रेंज में वनकर्मियों को पीटा, 3 घायल

अलवर: सरिस्का के तालवृक्ष रेंज में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देवरा नाका के गुड़ा गांव में वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। वनकर्मियों को काफी दूर तक भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। दरअसल, विवाद वन भूमि पर मंदिर बनाने का है। विभाग इसे अतिक्रमण मान रहा है, जबकि ग्रामीण इसे धार्मिक भावना से जोड़कर देख रहे हैं।

जिला वन अधिकारी अभिमन्यु साहरण ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे टीम गुड़ा गांव में पहुंची थी, जहां जंगल की जमीन पर ग्रामीण अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने वहां मौजूद ग्रामीणों को समझाना चाहा कि यह वन भूमि है। समझाइश के दौरान ही ग्रामीण भड़क गए और महिला-पुरुषों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमले में वनकर्मी रामवीर गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई, जिनके 6 टांके लगे हैं। होमगार्ड अशोक शर्मा के हाथ में और ड्राइवर दिलखुश योगी के कंधे पर चोट आई है।

मामला अब बानसूर थाने पहुंच गया, जहां डीएफओ भी मौजूद रहे। घटना के समय एसीएफ अकबरपुर अंकुश, क्षेत्रीय वन अधिकारी तालवृक्ष त्रिलोक प्रजापत, आईएफएस चेतन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वन विभाग का जाब्ता मौजूद था।

जंगल की जमीन पर मंदिर बनाने पर अड़े थे ग्रामीण

DFO अभिमन्यु साहरण ने बताया कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था। ग्रामीण जंगल की जमीन पर मंदिर बनाने पर अड़े थे। वन विभाग की बार-बार की समझाइश के बावजूद गुरुवार को लेंटर डालने का काम शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर टीम को निर्माण रुकवाने के लिए मौके पर भेजा गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery