Tuesday, August, 12,2025

भाजपा ने बचाया बोर्ड, बैठक में नहीं पहुंचा एक भी सदस्य

सरदारशहर: सरदारशहर नगरपरिषद के सभापति राजकरन चौधरी के खिलाफ पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को आयोजित बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। इससे वोटिंग नहीं हो सकी। कोरम पूरा नहीं होने से सभापति के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

इससे पहले 27 जून को भी अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक से पहले निर्वाचन अधिकारी एडीएम मंगलाराम की तबीयत खराब हो गई थी। बीपी लो होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा था। उस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था।

दोपहर 12 बजे तक एक भी सदस्य नहीं पहुंचा बैठक में

सरदारशहर एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आयोजित की जानी थी। चूरू कलेक्टर ने मुझे पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। नगर परिषद सभागार में 10 बजे प्रशासन पहुंच गया। वोटिंग के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। नियमों के अनुसार बैठक के निर्धारित समय के एक घंटे के भीतर अगर कोरम की पूर्ति नहीं होती है तो अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक आहूत नहीं की जाती है। दोपहर 12 बजे तक कुल सदस्यों के तीन चौथाई सदस्यों को मौजूद होना था, लेकिन 12 बजे तक कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। 2017 के नियमों के अनुसार अब अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है।

विकास कार्यों से विपक्ष को हुई दिक्कतः राजेंद्र राठौड़

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने गांधी चौक पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक भाजपा को मां कहा करते थे, जिनको कई बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया। आज वो ही लोग पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश कर रहे है। अब इस सरदारशहर को विकास का सरदार बनाएंगे। यहां के विकास कार्यों से विपक्ष को दिक्कत हो गई थी, इसलिए हटाने का प्रयास किया। वहीं, चूरू विधायक हरलाल सारण ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने केवल विकास कार्यों को रोकने का काम किया है। उनके सपने अधूरे रहे हैं। सभापति राजकरन चौधरी ने कहा कि आज विकास कार्यों की जीत हुई है।

57 में से 43 वोट की थी आवश्यकता

गौरतलब है कि नगर परिषद में कुल 57 सदस्य हैं। इनमें 55 निर्वाचित पार्षद और 2 पदेन सदस्य (सांसद व विधायक) शामिल हैं। 30 मई को कांग्रेस और भाजपा के 44 पार्षदों ने कलेक्टर को प्रस्ताव सौंपा था। प्रस्ताव को पास करवाने के लिए तीन-चौथाई यानी कम से कम 43 मत की आवश्यकता थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery