Tuesday, November, 25,2025

शस्त्र पूजन कर सेना देती है शक्ति और विजय का संदेश

जैसलमेर: विजया दशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल की तोपखाना रेजिमेंट ने अपने अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया। भारतीय परंपरा के अनुसार यह दिन रावण रूपी अहंकार के नाश और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जवानों ने इस अवसर पर अपने हथियारों की पूजा कर शक्ति और विजय की कामना की। रेजिमेंट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तोपों और अन्य शस्त्रों की पंडितों के मार्गदर्शन में तिलक और माला पहनाकर विधिवत पूजा की गई। इस मौके पर कमांडेंट शक्ति सिंह ने कहा कि हमारे शस्त्र हमारे भगवान हैं। ऑपरेशन सिंदूर में इन्हीं शस्त्रों ने दुश्मन की हर गतिविधि को नाकाम कर उसे घुटनों पर ला दिया था। विजया दशमी के दिन शस्त्र पूजन से सेना शक्ति और विजय का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। यह जवानों को अपने हथियारों के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इतिहास गवाह है कि युद्ध हथियारों के बल पर लड़े जाते हैं। कार्यक्रम में रेजिमेंट के अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

इतिहास में वीरता का योगदान

बीएसएफ की तोपखाना रेजिमेंट का गठन भारत-पाक युद्ध 1971 के समय हुआ था। तब से यह रेजिमेंट देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दशहरे पर जवान अपने अस्त्र-शस्त्रों का पूजन कर परंपरा निभाते हैं और मनोबल भी बढ़ाते हैं।

यह सेना के गौरव और संस्कृति का प्रतीक

डिप्टी कमांडेट पंकज ने कहा कि विजया दशमी हमारे लिए विशेष है। हम अपने हथियारों का पूजन करते हैं। इनके बल पर ही हमारी सेना राष्ट्र की रक्षा करती है। इस अवसर पर जवानों का मनोबल ऊंचा रहा। उन्होंने कहा कि यह परंपरा देशभर की आर्टिलरी रेजिमेंट और पैरामिलिट्री फोर्स में अपनाई जाती है और यह भारतीय सेना के गौरव और संस्कृति का प्रतीक है।

ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका

  • वीरता का प्रतीकः ऑपरेशन सिंदूर में 1055वीं रेजिमेंट की भूमिका अहम रही।
  • मनोबल और शक्तिः शस्त्र पूजन से जवानों को मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।
  • परंपरा और संस्कृतिः विजया दशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय सेना की अनूठी परंपरा है।

आधुनिक तकनीक से लैस है BSF

बीएसएफ अधिकारी रण विजय ने बताया कि जैसलमेर फ्रंट पर तैनात बीएसएफ आज अत्याधुनिक हथियारों, नाइट विजन कैमरों, ड्रोन और रडार सिस्टम से लैस है। उनका कहना था कि कठिन रेगिस्तानी मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद तोपखाना रेजिमेंट हर परिस्थिति में दुश्मन को करारा जवाब देने में सक्षम है। यही वजह है कि पाकिस्तान की हर हरकत का पहला और निर्णायक जवाब अक्सर यहीं से दिया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery