Friday, September, 26,2025

राज्यपाल ने आदिवासियों के बीच मनाया जन्मदिन

सलूम्बर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को अपना जन्मदिन आदिवासी लोगों के बीच मनाया। वे अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सलूम्बर जिले के बरोड़ा गांव पहुंचे थे। रात्रि विश्राम भी उन्होंने आदिवासी गांव में ही किया। रात्रि में उन्होंने लोगों के साथ चौपाल की।

खाट पर बैठकर जनजातीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने राज्यपाल के पास पहुंचकर उन्हें अपने सृजन कर्म से अवगत कराया। राज्यपाल ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनको प्रेरक कहानियां सुनाई। रविवार सुबह उन्होंने बरोड़ा के आदिवासी
समुदाय की समस्याओं व शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जन्मदिन पर उन्होंने गांव में पौधरोपण भी किया।

बच्चों के साथ काटा केक

राज्यपाल गांव के एकलव्य मॉडल स्कूल भी पहुंचे, जहां आदिवासी बच्चों के बीच उन्होंने जन्मदिन का केक काटकर बच्चों को खिलाया। बच्चों के साथ उन्होंने बातचीत की। आदिवासी समुदाय के बच्चों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को उन्होंने मेवाड़ की वीर धरा, महाराणा प्रताप और भीलों की सहायता से युद्ध करने की कहानियां सुनाई।

लाभार्थियों को किया चेक वितरण

राज्यपाल बागडे ने मौजूद अधिकारियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं से आदिवासियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थी संवाद में चेक वितरण किया और आदिवासी उत्पादों के अधिकाधिक विपणन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सभी मिलकर कार्य करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery