Tuesday, November, 25,2025

संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा ने किया कमजोर

टोक: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सफलता मजबूत संवैधानिक संस्थाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने इन संस्थाओं में सेंध लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य किया है।

पायलट सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव आयोग दूर-दराज के पहाड़ी, रेगिस्तानी और सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल जाकर हर मतदाता तक पहुंचता था, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर कई राज्यों की मतदाता सूचियों की जांच कराई गई, जिसमें गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। पायलट ने दावा किया कि ये गलतियां अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर की गईं, साजिश का हिस्सा हैं।

चुनाव आयोग का मूकदर्शक रहना निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन को पायलट ने लोकतांत्रिक ढांचे के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक महिला के खाते में 10-10 हजार रुपए डालने का मामला गंभीर है और इस पर चुनाव आयोग का मूकदर्शक बने रहना उसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। पायलट ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नवनिर्मित गहलोद पुल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि देश बदलने से पहले स्वयं को जागरूक और जिम्मेदार बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के बाद पायलट ने टोंक में नवनिर्मित गहलोद पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गहलोद पुल, न्यू हॉस्पिटल सहित टोंक के कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार हो चुके हैं। पायलट ने प्रशासन से इन्हें शीघ्र लोकार्पित करने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery