Wednesday, November, 05,2025

धनतेरस पर 14 महिलाओं ने शुरू किया नया व्यवसाय

रूपनगढ़ (अजमेर): धनतेरस के शुभ अवसर पर मंथन महिला रात्रि विद्यालय से शिक्षा प्राप्त 14 विवाहित महिलाओं ने अपने छोटे-छोटे व्यवसायों की शुरुआत कर एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। बेरवाई गांव एवं रूपनगढ़ तहसील की बंजारों की बस्तियों में रहने वाली ये महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मंथन संस्था की ओर से महिलाओं को मसाला निर्माण, आटा चक्की, किराना स्टोर, फैसी स्टोर, सिलाई कार्य जैसे व्यवसायों  के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की ओर से महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभकरने में लगातार सहयोग दिया जा रहा है ताकि वे सफलता की नई राह पर चल सकें। कार्यक्रम में किशनगढ़ प्रधान रामचंद्र ठाकान, रूपनगढ़ सरपंच इकबाल छीपा, रूपनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष - जीवन भाकर, मंथन संस्था के - ऑपरेशन हेड संजय मालाकार, पूसाराम, गोरधन प्रजापत, देवीलाल मीणा, विमला कालबेलिया, सिंद - कालबेलिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं की इस पहल की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह कदम महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर

प्रधान रामचंद्र ठाकान ने कहा कि मंथन संस्था की इस पहल से पिछड़े समुदाय की महिलाएं मुख्यधारा में आएंगी। यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मंथन संस्था ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान कर राजस्थान के ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने में निरंतर जुटी है।

महिलाओं के जीवन में नया अध्याय

मंथन संस्था के संजय मालाकार ने बताया कि यह महिलाओं के जीवन में नया अध्याय है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि बेरवाई गांव में हमारी यह पहल सफल रही है, जहां महिलाएं न केवल स्वतंत्र हुई हैं, बल्कि माइक्रो फाइनेंस बैंकिंग समूह भी चला रही हैं। सिलाई कार्य शुरू करने वाली हसीना, रेखा, सुनीता और अनीता ने कहा कि शिक्षा ने हमारी जिंदगी बदल दी। अब हम अपने परिवार का सहारा बनेंगे और आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगे। मसाला व्यवसाय शुरू कर रही सजनी ने धनतेरस के शुभ दिन पर काम शुरू करने की खुशी जताई और मां लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery