Friday, June, 27,2025

मिशन पूरा कर बिना दिक्कत लॉन्च पॉइंट पर लौटा

जैसलमेर: देश ने गुरुवार को रक्षा प्रौद्योगिकी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) की ओर से विकसित हाइब्रिड
वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV रुद्रास्त्र का जैसलमेर में सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 11 जून को हुआ। यह परीक्षण सैन्य शक्ति को मजबूत करने और क्षेत्रीय चुनौतियों, विशेष रूप से पाकिस्तान के खिलाफ एक कड़ा जवाब देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। UAV रुद्रास्त्र वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग में माहिर है। इसकी 170 किलोमीटर से अधिक की रेंज है और ये लक्ष्य को सटीकता से भेदने में कारगर है। साथ ही, मॉडर्न कैमरा और निगरानी सिस्टम से लैस ये UAV लगभग 1.5 घंटे की अनुमानित अवधि के साथ परीक्षण के दौरान उड़ा और अपराजेय सटीकता दिखाई। 

11 जून (बुधवार) को पोकरण फायरिंग रेंज में रुद्रास्त्र के ट्रायल्स हुए। जहां इसने भारतीय सेना की स्पेसिफिकेशंस के अनुसार प्रदर्शन किया। इसमें VTOL, लॉन्ग एंड्योरेंस, प्रिसिजन इंगेजमेंट और ऑपरेशनल वर्सेटिलिटी जैसे कैपेबिलिटीज शामिल थे। परीक्षण के दौरान रुद्रास्त्र ने 50 किलोमीटर से ज्यादा की मिशन रेडियस पर स्टेबल रियल टाइम वीडियो लिंक बनाए रखा। UAV ने मिशन पूरा किया और बिना किसी दिक्कत के लॉन्च पॉइंट पर लौट आया। इसकी कुल रेंज 170 किलोमीटर से ज्यादा है, जिसमें टारगेट-एरिया में लॉयटरिंग भी शामिल है।

किया जा सकता है इस्तेमाल

ये VTOL UAVs सर्विलांस, टारगेट इंगेजमेंट और रेकॉनसेंस (जासूसी) के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने विभिन्न VTOL UAVS में से रुद्रास्त्र को अहमियत दी है, क्योंकि रुद्रास्त्र लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला स्वदेशी VTOL UAV है। सफल ट्रायल्स और जरूरी प्रक्रियाओं के बाद, ये UAV भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery