Friday, September, 26,2025

आरएसएस की बैठकों में होगा राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा पर मंथन

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय बैठकों का दौर सोमवार से जोधपुर में शुरू हुआ, जो 9 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान संघ के शीर्ष नेतृत्व और 32 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सोमवार दोपहर 2:20 बजे जोधपुर पहुंचे और लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचे, जहां उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। परंपरा के अनुसार वे प्रवास के दौरान किसी संघ कार्यकर्ता के घर भी ठहरेंगे और बैठकें लेना शुरू करेंगे। 5, 6 और 7 सितंबर को तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन होगा, जिसमें डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि अपने कार्यों, उपलब्धियों और योजनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे।

सीएम भजनलाल 6 को होंगे शामिल

भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. एल. संतोष, वी. सतीश, शिव नारायण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में भाग लेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर को बैठक में शामिल होंगे। 32 अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। पिछले साल यह बैठक केरल के पालक्कड़ में हुई थी।

2 अक्टूबर को होंगे आरएसएस स्थापना के 100 वर्ष पूरे

आरएसएस इस वर्ष 2 अक्टूबर को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। यह एक प्रमुख वैचारिक संगठन है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को लेकर समाज सेवा में सक्रिय है। संघ के एक करोड़ स्वयंसेवकों के परिवार के साथ यह शताब्दी वर्ष विशेष महत्व रखता है। जोधपुर में आयोजित बैठकों में इस ऐतिहासिक वर्ष की खुशी को पूरे देश में किस प्रकार धूमधाम से मनाया जाए, इस पर गहन मंथन होगा। संघ ने आने वाले समय के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य अपनाए हैं, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्य पालन। ये लक्ष्य संघ के सामाजिक परिवर्तन के संकल्प को दर्शाते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery