Saturday, December, 27,2025

RPSC ने 2026 की भर्ती परीक्षाओं का जारी किया कैलेंडर

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 16 एग्जाम की डेट प्रस्तावित की गई हैं, वहीं 5 डेट्स रिजर्व रखी है। इसमें दो परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड होंगी। इन परीक्षाओं में करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

आरपीएससी अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनवरी से नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली 16 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। साहू ने बताया कि वर्ष 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी। अब जनवरी से नवंबर माह तक आयोजित होने वाली 16 भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि जारी कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त अप्रैल से दिसंबर माह तक कुल 5 डेट्स को आयोग द्वारा अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

कंप्यूटर बेस होगा एग्जाम

साहू ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से कई परीक्षाएं कंप्यूटर बेस होंगी। इनमें प्रमुख रूप से लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) की 12 जनवरी 2026 एवं सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) की 1 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा भी है। बता दें कि वर्ष 2012 से 2018 के दौरान 160 भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से करवाई जा चुकी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery