Wednesday, October, 28,2026

वैश्विक औद्योगिक पहचान की ओर बढ़ रहा नीमराणाः राज्यपाल

नीमराणा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आधुनिक तकनीक, निवेश और भारत-जापान के बीच औद्योगिक सहयोग से राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। नीमराणा लगातार अपनी औद्योगिक पहचान मजबूत कर रहा है और वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान की ओर अग्रसर है। वे मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा स्थित एनआईआईटी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित 'राइजिंग नीमराणा' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार औद्योगिक विकास तथा निवेश संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। आधुनिक विनिर्माण तकनीकों को प्रोत्साहित करने और निवेश संबंधी योजनाओं को धरातल पर उतारने से नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने भारत-जापान के आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने और आयात-निर्यात को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही बुलेट ट्रेन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जापान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

'नीमराणा दर्पण' पुस्तिका का किया विमोचन

राज्यपाल ने भारतीय इतिहास, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और शिक्षा के संरक्षण पर बल देते हुए सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नीमराणा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्योगों, संस्थाओं और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। रोजगार सृजन, महिला सशक्तत्त्रकरण, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी सम्मान प्रदान किए गए। इस दौरान उन्होंने 'नीमराणा दर्पण' पुस्तिका का विमोचन किया।

एनआईए भवन का लोकार्पण

राज्यपाल ने नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एनआईए) के भवन का लोकार्पण किया। साथ ही एनआईए सर्किल, एनआईए लेन और पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक विकास, सरकारी पहलों और क्षेत्र की औद्योगिक महत्ता पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि एनआईए भवन की पहल एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery