Thursday, June, 26,2025

महिला के पेट में था दुर्लभ ट्यूमर, ऑपरेशन कर निकाला

जोधपुर: शहर के एमडीएम अस्पताल में 39 साल की एक महिला के पेट से ऐसा ट्यूमर निकाला गया है, जो बेहद दुर्लभ है। इस बीमारी का नाम है 'प्रिसैक्रल श्वानोमा' है। यह बीमारी 50 लाख लोगों में से किसी एक को ही होती है। महिला पिछले एक साल से परेशान थी, उसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता था, पेट भारी-भारी लगता था और भूख भी कम लगती थी। जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो पता चला कि पेट के पिछले हिस्से में एक बड़ी गांठ है। यह गांठ तकरीबन 7 सेमी लंबी, 7 सेमी चौड़ी और 4 सेमी मोटी थी। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी में मरीज में कई सालों तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। यह ट्यूमर चुपचाप बढ़ता रहता है। एमडीएम अस्पताल की टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को चार घंटे में सफलतापूर्वक पूरा किया। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और अपने घर लौट चुकी है।

विशेषज्ञों की टीम ने संभाला मोर्चा

जटिल ऑपरेशन के लिए डॉ. शर्मा के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ टीम बनाई गई। इसमें डॉ. पारंग आसेरी, डॉ. क्षेत्रपाल डाबी, डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. कुणाल चितारा शामिल थे। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. गीता सिंगारिया, डॉ. गायत्री तंवर और डॉ. मोनिका ने अपनी सेवाएं दी।

महिला को मिली नई जिंदगी

डॉक्टरों की चार घंटे की मेहनत रंग लाई और ऑपरेशन सफल रहा। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि एमडीएम अस्पताल में ऐसी जटिल सर्जरी नियमित रूप से की जाती है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा ने पूरी टीम की सराहना की है।

बेहद नाजुक जगह था ट्यूमर

एमडीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि महिला के पेट में एक दुर्लभ ट्यूमर मिला। जांच में पता चला कि यह 'प्रिसैक्रल श्वान्नोमा' है, जो शरीर की नसों की बाहरी परत से विकसित होता है। यह बीमारी इतनी असामान्य है कि 50 लाख लोगों में किसी एक को ही देखने को मिलती है। डॉ. शर्मा के मुताबिक यह ट्यूमर बेहद नाजुक जगह पर था। यह पेट की मुख्य रक्त वाहिकाओं और पेशाब की नली से चिपका हुआ था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव, अंगों को नुकसान और यहां तक कि लकवे का भी खतरा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery