Thursday, January, 29,2026

जंगल में भिड़ीं बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी, दोनों घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर टेरेटरी को लेकर बाघिन टी-124 रिद्धि और उसकी बेटी 2504 के बीच जोरदार फाइट हो गई। फाइट के दौरान मां और बेटी दोनों ही घायल हो गई। रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि जोन नंबर 3 में लेक एरिया पर कब्जे को लेकर बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी आमने-सामने हो गईं। इलाके की बादशाहत की इस लड़ाई में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। संघर्ष के बाद मां रिद्धि के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते वह लंगड़ाते हुए दिखाई दी। वहीं, उसकी बेटी के कान पर भी गहरा घाव हुआ है। बता दें, कि बीते कुछ समय से बाघिन रिद्धि की बेटी इलाके पर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश में मां पर हमलावर होती नजर आई है। इसी कारण दोनों के बीच पहले भी कई बार संघर्ष हो चुका है।

सूचना मिलते ही अलर्ट हुआ वन विभाग

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। रणथंभौर के आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह और रणथंभौर नेशनल पार्क के वेटरनरी ऑफिसर डॉ. सीपी मीणा रणथंभौर के जोन नंबर तीन में पहुंचे और बाघिन और उसकी बेटी का ऑब्जर्वेशन किया।

फोटोग्राफ के आधार पर होगा इलाज का फैसला

वन विभाग की टीम फोटोग्राफ और फील्ड ऑब्जर्वेशन के जरिए यह आकलन कर रही है कि दोनों बाघिनें कितनी घायल हैं। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई और इलाज को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र के करना का बास एनीकट में मगरमच्छ ने हिरण का शिकार किया। एनीकट में पानी के बीचों-बीच हिरण और मगरमच्छ थे। हिरण किनारे पर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह मगरमच्छ के पास से गुजरा। इतने में मगरमच्छ ने झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया। एनीकट के किनारे पर मौजूद टूरिस्टों ने इसका वीडियो बना लिया। रेंजर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो रविवार शाम का है। करना का बास एनीकट में वर्तमान में करीब 30 से 40 मगरमच्छ हैं। इस क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि मगरमच्छ पानी से बाहर भी आ जाते हैं।

हिरण को दबोचा और पानी की गहराई में ले गया

सरिस्का टाइगर रिजर्व में दिल्ली और गुरुग्राम से करीब 200 टूरिस्ट सफारी करने आए थे। सफारी के दौरान वे करना का बास एनीकट पर पहुंचे थे। तब उन्होंने पानी के बीच में हिरण को देखा। वे उसका वीडियो बनाने लगे। इतने में मगरमच्छ ने हिरण को दबोच लिया और उसे गहराई में ले गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery