Wednesday, April, 30,2025

बाघिन RBT-2313 ने फलोदी रेंज में दिया 2 शावकों को जन्म

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशी की खबर आई है। रिजर्व की फलोदी रेंज में बाघिन आरबीटी-2313 ने 2 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन व शावक वन विभाग के कैमरा टैप में कैद हुए हैं। फिलहाल, वन विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग लगातार की जा रही है। वन मंत्री संजय शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के नाका बोदल के खारिया खाल वन क्षेत्र में बाघिन आरबीटी-2313 व उसके 2 शावक सोमवार को सुबह कैमरा ट्रैप में कैद हुए। इसकी सूचना वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाधिन आरबीटी 2313, बाघिन टी-79 की बेटी है। इसकी उम्र करीब 4 साल है। बाघिन की टेरेटरी बोदल वन्य क्षेत्र में है।

वन मंत्री संजय शर्मा ने किया द्वीट

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर... आज (सोमवार) आरबीटी-2313, 4 साल की मादा बाघ को 2 शावकों के साथ कैमरे में कैद किया गया। यह बाघिन RTR के फलोदी रेंज के अंतर्गत बोदल नाका के खारिया खाल क्षेत्र में घूम रही है। नर बाघ आरबीटी-108 इसी क्षेत्र का बाघ है और संभवतः RBT 2313 के इन शावक का पिता है #बाधिन #RBT2313 #Rantham-boreTiger Reserve

रणथंभौर में अब 82 बाघ-बाघिन व शावक

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में कुल 10 जोन हैं। इनमें 2 पारियों में टाइगर सफारी होती है। सुबह की पारी में सफारी सुबह 6 से 9 बजे तक होती है। शाम की शिफ्ट में सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां 80 बाघ, बाघिन और शावक हैं। एक बाघ को लगभग 35 किलोमीटर टेरेटरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में यहां 50 बाघ रह सकते हैं। यानी रणथंभौर में 30 बाघ-बाधिन क्षमता से अधिक हैं।

कोटा में पैंथर का बछड़े पर हमला

कोटा शहर के नांता इलाके में पैंथर का मूवमेंट सामने आया है। पैंथर पास के जंगल से निकला, जिसमें थर्मल एरिया शामिल है। उसने रविवार देर रात एक बछडे पर हमला किया। बछड़े की मौत हो गई। हालांकि, बछड़े को ले जा नहीं पाया। संभवतः गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर ही आसपास के लोग जाग गए थे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने पैंथर होने की पुष्टि की। जिस व्यक्ति की मवेशी की मौत हुई, उसे मुआवजा दिया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery