Thursday, January, 29,2026

बाघिन सुल्ताना ने शावकों को जंगल में किया शिफ्ट

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बाधिन 'सुल्ताना' (टी-107) एक बार फिर सोमवार सुबह अपने शावक के साथ दिखी। सुल्ताना शावक को मुंह में दबाकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग से निकली। इस दौरान वन विभाग ने करीब आधे घंटे तक मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। संभवतया उसने शावकों को जंगल के सुरक्षित हिस्से में शिफ्ट किया है।

इससे पहले 19 दिसंबर को वह मिश्रदर्श गेट की गुफा से अपने शावकों को जंगल की ओर ले जाती नजर आई थी। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन द्वारा अपने शावकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद रास्ता खोल दिया गया। फिलहाल, वन विभाग की टीम बाघिन और उसके शावकों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

अटल सागर से गौमुख की तरफ ले गई

मानस सिंह ने बताया कि शावकों के जन्म के करीब एक महीने बाद बाघिन ने उन्हें जंगल के सुरक्षित हिस्से में शिफ्ट किया है। 19 दिसंबर को वह अपने शावकों को टेरिटरी जोन नंबर-1 में ले जाती दिखाई दी थी। इसके करीब 17 दिन बाद सोमवार को उसने एक बार फिर शावकों को नई जगह शिफ्ट किया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सोमवार सुबह बाघिन एक शावक को मुंह में दबाए अटल सागर से गौमुख की तरफ जाती दिखी।

रिद्धि के शावक की मंदिर मार्ग पर चहल कदमी

रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन रिद्धि का मेल शावक सोमवार को एक बार फिर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर दिखाई दिया। रणथंभौर फोर्ट की पार्किंग के पास शावक की चहल-कदमी को देखकर करीब 10 मिनट तक पर्यटक और श्रद्धालुओं की सांसें थमी रही। दरअसल, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रणथंभौर फोर्ट की पार्किंग के पास रिद्धि का मेल शावक दिखाई दिया। शावक ने यहां करीब 10 मिनट तक जंगल की सुरक्षा दीवार और गणेश मंदिर मार्ग पर चहल-कदमी की। जानकारी के अनुसार शावक नाल चढ़ाई की दिशा से आया और कुछ देर रुकने के बाद जोन नंबर 3 की ओर चला गया। इस दौरान पर्यटक और गणेश मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालु रुक गए। सभी ने शावक की चहल-कदमी को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery