Thursday, June, 26,2025

गणेश मार्ग पर फिर टाइगर का मूवमेंट

सवाई माधोपुर: रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर से टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिया। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक टाइगर जंगल से निकलकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आ गया।

यहां पर करीब 15 से 20 मिनट तक टाइगर चहलकदमी करता रहा। इससे एकबारगी यहां भय का माहौल बन गया। हालांकि, वन विभाग की ओर से दुपहिया वाहनों को त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर प्रवेश नहीं देने से हमले की संभावनाएं कम थी, लेकिन इस दौरान यहां पर चौपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। 15 मिनट बाद टाइगर ने जंगल की ओर रुख किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि यह कौनसा टाइगर था।

बता दें, कि रणथंभौर में पिछले दो-तीन माह में बाघ के हमले से 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें सात वर्षीय बालक कार्तिक सुमन को टाइगर ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर ही हमला कर मार दिया था। जबकि, रेंजर देवेंद्र सिंह और रणथम्भौर स्थित जैन मंदिर के चौकीदार राधेश्याम माली की भी बाघ के हमले में मौत हुई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery