Thursday, June, 26,2025

बाघ ने सुपरवाइजर और फॉरेस्ट गार्ड पर किया हमला... घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर की फलोदी रेंज में शुक्रवार दोपहर बाघ ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। टाइगर ने पहले एनीकट के पास खड़े वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक के पैर पर काटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उन्हें बचाने आए फॉरेस्ट गार्ड के मुंह पर झपट्टा मार उसे भी लहूलुहान कर दिया। दोनों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों दूमोदा गांव में एक ग्रामीण के घर की तारबंदी देखकर लौट रहे थे।

सवाई माधोपुर शहर निवासी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी ने बताया कि वे दूमोदा गांव में सियाराम पुत्र रामसहाय गुर्जर की तारबंदी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान फलोदी रेंज के कैलाशपुरी तालाब के पास टाइगर को देखने आए लोगों की भीड़ दिखी। वे भी एनीकट के पास रुके, तभी टाइगर आया और उनके पैर पर काट खाया। इस बीच सीताराम को बचाने के लिए भीड़ में खड़ा फॉरेस्ट गार्ड बाबूलाल आया, तो टाइगर ने उसको भी मुंह पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने उन दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

हमलावर बाघिन टी-8 या टी-108 में से कोई हो सकती है: ACF

फलोदी रेज एसीएफ योगेश कुमार का कहना है कि फिलहाल किस टाइगर ने हमला किया है, यह पता नहीं लग सका है। हालांकि, इस इलाके में बाघिन टी-8 और बाघिन टी-108 का मूवमेंट रहता है। ऐसे में संभावना है कि दोनों में से किसी एक ने एग्रेसिव होकर हमला किया है।

बाघ का लगातार मूवमेंट, फिर भी कार्रवाई नहीं

बता दें, कैलाशपुरी एनीकट पर पिछले कई माह से टाइगर का मूवमेंट रिकॉर्ड किया गया है। यहां ग्रामीणों के टाइगर के साथ सेल्फी लेने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके बाद भी वन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भी घटना से पहले एक व्यक्ति टाइगर के साथ सेल्फी लेता और वीडियो बनाते हुए दिखाई दिया था। फिर भी, विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटन पर आंशिक रोक

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 5 में वन विभाग ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीएफओ रामानंद भाकर ने बताया कि जोन नंबर 5 में रास्ते बहुत ज्यादा खराब हैं। ड्राइवरों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। इन रास्तों को सही करने के लिए जोन नंबर 5 में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। शुक्रवार शाम से लगाई गई यह रोक आगामी आदेश तक के लिए लगाई गई है।

सब-एडल्ट फीमेल शावक भी जल्द होगी यहां से विदा

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ मानव संघर्ष की घटनाओं के बाद वन विभाग ने बाघिन टी-84 (एरोहेड) के तीनों सब-एडल्ट शावकों को अलग-अलग टाइगर रिजर्व में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बाधिन एरोहेड की मादा शावक अन्वी को भिड़ एनक्लोजर में भेजे जाने के बाद नर शावक को कैलादेवी अभयारण्य के एनक्लोजर में शिफ्ट कर दिया गया। अब उसकी मादा शावक, जो कि अन्वी की बहन है, को जल्द ही रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। इस मादा शावक पर अभी तक किसी मानव हत्या का आरोप नहीं है, इसलिए इसे रामगढ़ विषधारी में खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery