Friday, June, 27,2025

मंत्री के आंसू... संवेदना का ज्वार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के विश्व प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य रणथंभौर में बाघों के हमलों की घटनाओं ने सबको झकझोर कर रख दिया है। कुछ दिन पहले ही एक मासूम और हाल ही में पहले ही फॉरेस्ट विभाग के रेंजर देवेंद्र फौजदार की बाघ के हमले के कारण हुई दर्दनाक मौत दुखद और चिंतनीय है।

राजस्थान के वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा बाघ के हमले की दोनों घटनाओं के बाद रणथंभौर पहुंचे। वे अपने विभाग के रेंजर देवेंद्र फौजदार के पैतृक गांव नरायणा गए और उनके मासूम बच्चों को देख कर फफक पड़े। यहां शोक ऐसा छाया हुआ था कि सबकी आंखें नम थीं। फौजदार के अनाथ हुए मासूम बच्चे भी मंत्री संजय के लिपट कर रो पड़े। वन मंत्री भी सबके करुण क्रंदन पर रो पड़े। ये भावुक क्षण संदेश देते दिखे कि बाघों के हमलों में अब तक काल का शिकार हुए कर्मचारियों और अन्य लोगों के परिजनों के लिए सरकार और समाज हमेशा मदद के लिए तत्पर रहे। इनको न्याय मिले उनके आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले।

वन विभाग भी वर्दी का ही विभाग है। जान हथेली पर रखकर इस विभाग के कर्मचारी-अधिकारी दिन रात जंगल और जंगली जानवरों की रक्षा करते हैं। अनेक माफियाओं की आंख की किरकिरी बने रहते हैं। ऐसे में इस सेवा को संवेदनशील सेवा की श्रेणी में मानकर सरकार इन्हें वर्दी की नौकरी जैसा सम्मान दे। राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री किरोड़ी मीणा ने अपना एक महीने का वेतन पीड़ित परिवार को सहायता के रूप में दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने जंगली जानवरों के हमले में मारे जाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी सहायता का अलग से पैकेज देने की भी पुरजोर मांग की है।

चिंता की बात है कि असल में अब तक ऐसी व्यवस्था सरकार के स्तर पर क्यों नहीं हो पाई है? प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और केंद्र में वन और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से आग्रह है कि देश और प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा ऐसी घटनाओं में हताहत होने वाले कर्मचारियों के परिवारों और उनके आश्रितों के भरण पोषण का सरकार पूरा खयाल रखे। आक्रामक हो रहे बाघों के लोगों पर हमले रोकने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन को पुख्ता कदम उठाने होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery