Sunday, September, 13,2026

घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया पैंथर, मौत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर वन क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना में पैंथर ने घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय दिलखुश बैरवा पर हमला कर दिया। फलौदी रेंज के दुमोदा गांव में पैंथर मासूम को मुंह में दबाकर पहाड़ी की ओर ले गया। तलाश के दौरान ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने बच्चे का शव बरामद किया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत की पुष्टि हुई। घटना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान फलौदी रेंज कार्यालय में आगजनी की घटना भी सामने आई। वहां खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश

दिलखुश अपने पिता संजय बैरवा की चार बेटियों के बाद जन्मा इकलौता बेटा था। रक्षाबंधन के पर्व से पहले हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर के पास आंगन में खेल रहा मासूम अचानक पैंथर का शिकार हो गया। पुलिस और वन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों ने इलाके में पैंथर की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी और डीसीएफ मानस सिंह समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल में 200 से अधिक ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery