Sunday, October, 05,2025

होटल में घुसा लेपर्ड... होमगार्ड जवान समेत 3 पर किया हमला

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे जमूलखेड़ा गांव स्थित एक निर्माणाधीन होटल परिसर में मंगलवार को एक लेपर्ड घुस गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड ने अचानक 2 मजदूरों पर झपट्टा मार दिया, जिससे दोनों मजदूर घायल हो गए।

इस दौरान होटल में काम कर रहे सभी मजदूर होटल छोड़ कर बाहर भाग निकले। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत होटल पहुंची, लेकिन करीब 40 बीघा क्षेत्र में फैली इस होटल में लेपर्ड को ढूंढना वन विभाग के लिए कड़ी चुनौती रहा। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ढूंढा जा सका। इस दौरान लेपर्ड ने रेस्क्यू टीम में शामिल 1 होमगार्ड के जवान पर भी हमला कर दिया।

लेपर्ड को ट्रॅक्युलाइज कर जंगल में छोड़ा

रेंजर अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि लेपर्ड के हमले में होमगार्ड जवान बुद्धिप्रकाश जैन के हाथ में हल्की खरोंच आई है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रॅक्युलाइज किया और पिंजरे में डालकर रणथंभौर टाइगर रिजर्व ले गई और जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद होटल कर्मचारियों और मजदूरों ने राहत की सांस ली। वहीं, लेपर्ड के हमले में घायल दोनों मजदूर सवाई माधोपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायल होमगार्ड बुद्धिप्रकाश भी जिला अस्पताल पहुंचा। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आया भालू, ट्रेन की टक्कर से मौन

कोटा। मुकुंदरा टाइगर सेंचुरी से निकलकर एक भालू मंगलवार अलसुबह दर्श रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर पहुंच गया। इस दौरान वह ट्रेन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने भालू का रेस्क्यू किया, लेकिन भालू को बचा नहीं सकी। पशु चिकित्सक तेजिंदर रियाड़ ने बताया कि टीम ने भालू के उपचार के लिए उसे ट्रॅक्युलाइज किया, लेकिन तब तक वो मर चुका था। बाद में भालू का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दर्रा में ट्रेन से टकराकर पहले भी एक बाघ की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा भी कई जंगली जानवर ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery