Thursday, January, 29,2026

आरोपी का बाजार में जुलूस निकालने की मांग गाय का पैर काटा, थाने पर धरना

कोटा: रामगंज मंडी में गाय पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने के मामले में सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ गोभक्तों व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों ने पकड़े गए आरोपी का बाजार में जुलूस निकालने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह साढ़े 11 से दोपहर ढाई बजे तक थाने के बाहर धरना दिया गया। सूचना पर डीएसपी घनश्याम मीणा मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की रामगंज मंडी में गायत्री मंदिर के पास की है। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से गाय के पैर पर हमला किया था। गाय घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक उसके कराहने की आवाजें आईं। हमले में गाय गंभीर घायल हो गई थी। लोगों ने घायल गाय को तुरंत रामगंज मंडी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रामगंजमंडी एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। आरोपी को डिटेन कर लिया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery