Thursday, August, 14,2025

नर लेपर्ड से संघर्ष में दो शावकों की मौत

राजसमंद: जिले के कुंभलगढ़ नेशनल पार्क में नर लेपर्ड के साथ आपसी संघर्ष में दो शावकों की मौत हो गई। घटना बड़गांव वनखंड क्षेत्र में स्थित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में हुई। दोनों शावक लगभग एक वर्ष के थे। मंगलवार सुबह लोगों की सूचना के बाद वन विभाग ने दोनों शावकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार कर दिया। कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के रेंजर प्रेमचंद कुमावत ने पुष्टि की है कि यह घटना नर लेपर्ड द्वारा की गई है, जो क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में था। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने दी, जिसके बाद फॉरेस्टर सत्येंद्र सिंह, मुकेश कुमार मीना, विनोद कुमार और वन रक्षक आशीष खटीक मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अन्य तेंदुओं की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे जंगल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery