Thursday, June, 26,2025

खेत में मवेशी घुसने की बात पर हुआ था विवाद कत्ल के मामले में एक परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद और जुर्माना

राजसमंद: जिले में हत्या के एक मामले में अदालत ने एक पूरे परिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 10 साल पहले हुई हत्या के मामले में बुधवार को यह सजा सुनाई। इसके साथ ही अभियुक्तों पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने मामले में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत पांच अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। इनमें पति व पत्नी के अलावा दो बेटे व एक रिश्तेदार महिला शामिल है। इन्होंने खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

अपर लोक अभियोजक गोपालकृष्ण जाट ने बताया कि भीम थाना क्षेत्र के निम्बा की कुई गांव में खेत में मवेशी घुसने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि साजिश रचकर इस परिवार ने मोतीसिंह रावत की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसे गंभीर हालत में भीम के बाद ब्यावर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर छोग सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने निम्बा की कई निवासी शिवराज सिंह रावत. उनकी पत्नी सीता देवी, पुत्र प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह और तारादेवी रावत सहित एक नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। भीम थाना पुलिस ने अनुसंधान के बाद अपर एवं जिला सेशन न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया, जहां अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने सुनवाई करते हुए सभी गवाहों को सुना और दस्तावेजी साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। उसके बाद मोती सिंह रावत की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए निम्बा की कुई निवासी शिवराज सिंह रावत, उसकी पत्नी सीता देवी, उनके पुत्र प्रदीप सिंह और दिलीप सिंह तथा तारो देवी पत्नी हिम्मत सिंह रावत को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

20 गवाह और 37 दस्तावेजी साक्ष्य बने आधार

अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा द्वारा सुनाए गए फैसले में 20 गवाह और 37 दस्तावेजी साक्ष्य आधार बने। न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुना, अधिवक्ताओं की बहस भी सुनी और उसके बाद विधि अनुसार पांच आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया

10 साल पहले हुआ था विवाद

अपर लोक अभियोजक गोपाल कृष्ण जाट ने बताया कि 13 जुलाई 2015 को भीम थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज हुआ था। उसमें अपने खेत पर जाने के दौरान मोतीसिंह का रास्ता रोककर एक ही परिवार के पांच लोगों ने खेत में भैंस घुसाने की बात को लेकर गाली-गलौच की। विवाद इतना बढ़ा कि पूरे परिवार के लोग लाठियां और धारदार हथियार लेकर आ गए और पीड़ित पर हमला कर दिया। इस हमले से पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं घायल अवस्था में ही उसे भीम चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रैफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery