Thursday, January, 29,2026

राजसमंद जिले में पंद्रह दिन में ही 12,000 से अधिक फार्मर रजिस्ट्री

राजसमंद: राजसमंद में जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने 24 जून 2025 को पदभार संभाला। इसके साथ ही उन्होंने जन सरोकारों से जुड़े कार्यों में कई सराहनीय पहल की। उनकी प्रथम रात्रि चौपाल में अधिकारी कुर्सियों पर बैठे थे और आमजन जमीन पर, जिसे देख जिला कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में अधिकारी केवल तब ही कुर्सियों पर बैठें जब आमजन के लिए भी कुर्सियां उपलब्ध हों, अन्यथा वे भी जमीन पर बैठें।
भारत सरकार के अभियान 'एग्रीस्टेक' में जिले की फार्मर रजिस्ट्री कम होने पर 01 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक 'कृषक अधिकार पंजीयन पखवाड़ा' आयोजित किया गया। किसान दिनभर खेतों में रहते हैं, जिससे वे कार्यालयों और ई-मित्र पर नहीं जा पाते। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए पटवारियों ने शाम 4 से रात 8 बजे तक खेत, घर, चौराहा, चबूतरा व मंदिर जैसे सुलभ स्थानों पर जाकर मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की। 15 दिनों के अभियान में 12,000 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हुई। कलेक्टर हसीजा की इस पहल को व्यापक सराहना मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery