Wednesday, May, 27,2026

'आंख उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा'

नागौर/जोधपुर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में देश की सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं और भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत की ओर नजर उठाने की कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा। गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर रहे रक्षा मंत्री ने नागौर जिले के मेड़ता में वीर शिरोमणि श्री राव दूदाजी की अश्वारोही प्रतिमा और जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

 रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं है। अगर भारतीय नागरिकों पर हमला हुआ, तो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा और कोई सरहद भारत को रोक नहीं सकती। भारतीय सेना ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश था।

राजस्थान सदैव देता रहा है राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान की भूमि सदैव शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती रही है। यहां घर-घर से जवान सेना में जाकर देश की रक्षा करते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और नैतिकता को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की सोच की नींव भी भैरोसिंह शेखावत ने बहुत पहले रखी थी।

विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं भजनलाल शर्माः राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भैरोसिंह शेखावत के अंत्योदय और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं सहित हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है।

भैरोंसिंह शेखावत थे वंचितों की बुलंद आवाजः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं का व्यापक आधुनिकीकरण हुआ है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश का मस्तक ऊंचा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. भैरोसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रहरी और वंचितों की आवाज थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को धरातल पर उतारते हुए राजनीति को समाजसेवा का माध्यम बनाया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery