Tuesday, April, 22,2025

आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है: राजनाथ सिंह

सिरोही: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। पहले भारत को भिखारियों का देश कहा जाता था। आज आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के बाद भारत को कोई रोक नहीं सकता है। वे बोले कि दो साल के बाद अर्थ व्यवस्था में भारत तीसरी बड़ी शक्ति बनेगा। आजादी के 100 वर्ष पूरे होते-होते भारत पहले नंबर तक पहुंचेगा। ऐसा इसीलिए होगा कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सेनाओं की वजह से देश के लोग चैन की सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि साइबर, अंतरिक्ष, सूचना और मनोवैज्ञानिक मोचों पर भी लड़े जा रहे हैं। ऐसे में सैनिकों का मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है, क्योंकि राष्ट्र की रक्षा केवल हथियारों से नहीं, बल्कि मजबूत व्यक्तित्व, जागरूक चेतना और आत्मबोध से भी की जाती है।

रक्षा मंत्री सोमवार के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय में आयोजित सुरक्षा सेवा प्रभाग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज युद्ध के लगातार बदलते स्वरूप से निपटने के लिए हमारे सैनिकों को युद्ध कौशल में निपुण होना चाहिए। सैनिक कठिन परिस्थितियों में अपना कार्य करते हुए राष्ट्र की रक्षा करते हैं।

यह आध्यात्मिक शक्ति

राजनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों से विभूषित होता है। यहां (ब्रह्माकुमारीज) का वातावरण अद्भुत है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यह कोई मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं है, आध्यात्मिक शक्ति है। यहां कोई भी आता है, तो अहंकार शून्य होता है, जबकि अहंकार बड़ा खतरनाक होता है। जो अहंकारी होता है, उसका सम्मान नहीं होता है। आत्मा का कोई प्रकार या आकार नहीं, और न ही कोई रूप रंग है। कोई शातिर भी यहां आ जाए, और यहां की बहनों का सान्निध्य मिल जाए, तो वह भी संन्यासी बन जाएगा।

दादी रतनमोहिनी को दी श्रद्धांजलि

दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने दादी की अध्यात्मिक सेवा को याद किया और उनके साथ बिताए कुछ पलों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दादी रतनमोहिनी ने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया है।

ब्रह्माकुमारीज का सेना के साथ एमओयू

रक्षा मंत्री की मौजूदगी में ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग और भारतीय सेना के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इसके तहत सुरक्षा सेवा प्रभाग सेना के देशभर के सेवानिवृत्त अधिकारी और जवानों के लिए हर माह सेल्फ एम्पावरमेंट प्रोग्राम चलाएगा। एमओयू में विशेष रूप से प्रभाग की उपाध्यक्षा बीके शुक्ला दीदी, राष्ट्रीय संयोजक कर्नल वीसी सती सिंह, रिटायर्ड वाइस एडमिरल सतीश सिंह घोरमड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery