Saturday, April, 05,2025

प्रदेश में महिला अपराधों में आई 10.61 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद से महिला अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भाजपा सरकार ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी रोमियो स्क्वायड जैसी अहम पहल की। इससे अपराधियों में भय बढ़ा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से कमी आई।

सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 250 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की और 1,000 कांस्टेबल पदों को स्वीकृति दी। इसके अलावा 65 एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 शुरू किया, जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराध की सूचना पर 5-10 मिनट में कार्रवाई हो रही है

11 महीने में 3 को फांसी 80 को उम्रकैद की सजा

■ 3 अपराधियों को फांसी की सजा
■ 80 अपराधियों को आजीवन कारावास
■ 303 अपराधियों को 20 साल या उससे अधिक की सजा
■ 280 अपराधियों को अन्य सजाएं दी

महिला अत्याचार के मामलों में गिरावट

• 2023 में महिला अत्याचार के 42,174 मामले थे, जो 2024 में घटकर 37,700 रह गए, यानी 10.61% की कमी।
• महिला उत्पीड़न मामलों में सजा की दर 2023 में 24.5% थी, जो 2024 में बढ़कर 38.2% हो गई।
• ई-प्रॉसिक्यूशन प्रविष्टियों में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा, जहां 2023 में 2,27,000 प्रविष्टियां थीं, जो 2024 में 8,61,326 हो गई।
• पॉक्सो मामलों की जांच का औसत समय 2019 में 137 दिन था, जो 2024 में 71.1 दिन रह गया।

'म्हारी बेटियां, म्हारी शान'

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'नारी तुम नारायणी' थीम पर प्रदेश की बेटियों से संवाद किया और उनकी संघर्ष व सफलता की कहानियां सुनीं। इसके छह एपिसोड रिकॉर्ड किए गए, जिन्हें शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। इनमें नेतृत्व, संघर्ष, आत्मविश्वास और समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियां शामिल हैं। नारी शक्ति को समर्पित यह पहल राजस्थान की बेटियों के हौसले और सपनों को नई उड़ान देने में सहायक सिद्ध होगी।

सीएम का महिला दिवस पर संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिला सशक्तीकरण में योगदान देने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery