Saturday, September, 12,2026

छोटा चुनाव, लेकिन लड़ा गया बड़े मुद्दों पर ही

नगरीय निकायों के चुनाव में मतदान के दूसरे चरण के बाद अब चारों ओर एक ही प्रश्न है कि क्या बीजेपी का प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर होगा या कमतर। जहां आमतौर पर माना जाता है कि नगरीय निकायों नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के चुनाव, मोहल्लों और स्थानीय मुद्दों जैसे साफ-सफाई, सीवर, सड़क के रखरखाव, नई सड़कें, रोड लाइट, आवारा पशु, शहर का सौंदर्याकरण, अवैध निर्माण या अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई और नागरिक सुविधाओं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टे जारी करना, नामांतरण पत्र जारी करना आदि के मुद्दों पर लड़े जाते हैं।

इस बार के चुनाव में हालात और माहौल इसके उलट दिखाई दिया। अनेक मतदान केंद्रों के पास आज भी सीवर का पानी उफन रहा था, कचरे के ढेर पड़े थे, आवारा कुत्ते और बेसहारा गायें घूम रही थीं, लेकिन मतदाताओं का ध्यान उस ओर गया ही नहीं। उसको तो उन्होंने अपनी नियति मान रखा है।

आज के चुनाव में जहां अनेक स्थानों पर UGC Rollback के नारे लगे, वहीं बहुत जगह ट्रिपल इंजन की सरकार के नारे भी लगे। इसके अलावा बागी उम्मीदवारों का विषय भी बहुत महत्वपूर्ण महत्वपू रहा। कई जगह बागी उम्मीदवार मैनेज हो गए, कई जगह नहीं हो पाए। वे भी चुनाव परिणाम पर अपना-अपना असर जरूर डालेंगे। ... और फिर भारतीय लोकतंत्र के चुनावों से संबंधित सर्वप्रिय विषय, जिसमें जातीय समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण प्रमुखता रखते हैं, वो भी अपना प्रभाव डालेंगे। कई जगह सवर्ण जातियों ने जानबूझकर मतदान से अपना मुंह मोड़ लिया और कई जगह यूथ ने NOTA को भी प्राथमिकता दी।

हालांकि, सामान्य तौर पर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बीच अनौपचारिक चर्चा में ट्रिपल इंजन की सरकार का नारा, वर्तमान भजनलाल सरकार के पिछले लगभग ढाई साल के अच्छे कामकाज और मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक स्तर पर किए गए रोड शो और उनमें मिले रिस्पॉन्स के साथ-साथ मुख्यमंत्री के लगभग सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में किए गए दौरों, रात्रि चौपालों और आम जनता के साथ की गई मॉर्निंग वॉक की भी चर्चा रही। लेकिन ये सब खूबियां या तारीफें UGC के मुद्दे, जातिगत मुद्दे, क्षेत्रवाद के मुद्दे, बागियों के मुद्दे और कुछ स्थानों पर टूटी-फूटी सड़कों और बरसाती पानी के भराव के मुद्दे के सामने कितना असर डालेंगी और कितना वोट में तब्दील होंगी, यह जानने के लिए चौदह तारीख तक का इंतजार करना ही पड़ेगा। मजे की बात यह है कि अभी तक स्थानीय स्तर पर कहीं भी एग्जिट पोल की व्यवस्था नगरीय निकायों के चुनाव में ठीक से विकसित नहीं हो पाई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery