Monday, July, 27,2026

बस-ट्रक भिड़ंत में शिक्षक सहित दो की मौत

साचौर (जालोर): सांचौर-डीसा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब दस बजे पलादर सरहद में निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में सांचौर के नजदीकी गांव दूठवा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक हंजाराम मेघवाल (53) निवासी शिवपुरा होथीगांव, सांचौर और बस कंडक्टर मारू खाना (38) निवासी पांति का निवान सेड़वा, बाड़मेर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। बस बाड़मेर के बेडिया से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात बहाल कराया। ट्रक चालक, खलासी और बस चालक को डिटेन कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बस से भिड़ा ट्रक, 16 यात्री घायल

हनुमानगढ़। संगरिया-टिब्बी मार्ग पर रतनपुरा चौराहे के पास निजी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में गुरदेव कौर बावरी (60), मलकीत कौर (57), अमनदीप बावरी (74), असल मोहम्मद (8), विनोद मेघवाल (32), कलसुन (60) और ईश्वर (40) सहित 16 लोग घायल हो गए। ट्रक चालक महिपाल गुर्जर गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गाय से टकराई बाइक... परिवार के पांच लोग घायल

बांदीकुई। अलवर-सिकंदरा मेगाहाइवे पर मुकरपुरा बाइपास के पास बाइक के सामने अचानक गाय आने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में अशोक कुमार, उनकी पत्नी रेखा, पुत्र वंशु तथा बेटियां सोना और मोना घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद अशोक कुमार, रेखा और वंशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery