Friday, April, 24,2026

7 वीं की छात्रा ने जीता मंत्री का दिल, मिली शाबाशी

श्रीगंगानगर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को गंगानगर दौरे के दौरान सादुलपुर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उनका औचक निरीक्षण चर्चा का विषय बन गया। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री को देखकर स्कूल प्रशासन और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री सीधे कक्षा 7 में पहुंचे और बच्चों से संवाद शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने एक छात्रा से सवाल किया कि 'भारत का संविधान किसने बनाया' छात्रा ने न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम बताया, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ संविधान निर्माण की प्रक्रिया भी समझाई। छात्रा के सटीक और प्रभावशाली जवाब से मंत्री दिलावर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने पूरी कक्षा के सामने छात्रा की सराहना करते हुए कहा, 'शाबाश, तुमने बहुत ही अच्छा उत्तर दिया है।' हालांकि, स्कूल के भीतर पढ़ाई-लिखाई की स्थिति से संतुष्ट नजर आए मंत्री का मूड स्कूल परिसर से बाहर निकलते ही बदल गया। गांव की गलियों में जलभराव और गंदगी देखकर वे नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि यहां अब तक सोख्ता पिट क्यों नहीं बनाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery