Thursday, January, 29,2026

खेत में लेपर्ड ने दो किसानों पर किया हमला, घायल

सीकर: लक्ष्मणगढ़ के बनाई गांव में एक खेत में छिप कर बैठे लेपर्ड ने अचानक दो किसानों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों किसान घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इधर लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से लेपर्ड की तलाश शुरू की।

इससे पहले लेपर्ड ने गांव के एक जोहड़े में गधे का शिकार भी किया। लेपर्ड के हमले से घायल बनाई गांव निवासी भागीरथ जाट ने बताया कि वह खेत में मुकनाराम मेघवाल के साथ लाइन बदलने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम लेपर्ड को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय घरों से बाहर न निकलने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।

रणथंभौर में मृत मिला वयस्क पैंथर

सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क के छाण वन क्षेत्र में रविवार सुबह एक वयस्क नर पैंथर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान यह शव देखा और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर राजबाग नाका चौकी लाया गया। रेंजर अश्विनी सिंह ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पशु चिकित्सक डॉ. सी.पी. मीणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोल्ड शॉक की आशंका जताई जा रही है। सैंपल लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

बूंदी में लेपर्ड ने गाय का किया शिकार

बूंदी। डाबी कस्बे के पराना गांव में शनिवार देर रात एक लेपर्ड ने गाय का शिकार कर लिया। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण राजू कराड़ और फूल चंद कराड़ ने वन विभाग को सूचना दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। इस बीच, ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्हें रात के समय अकेले बाहर न निकलने, पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और बच्चों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery