Sunday, June, 14,2026

नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़

झालावाड़: पुलिस ने नाबालिग बच्चियों को डांस बार के जरिए देह व्यापार में धकेलने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। मामले में पांच दलालों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी को डिटेन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कंजर पुनर्वास कार्यक्रम के तहत एएसआई मदनलाल गुर्जर और हेड कांस्टेबल बाबूलाल द्वारा की गई गोपनीय जांच में इस संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और कर्जग्रस्त परिवारों को झांसा देकर उनकी नाबालिग बेटियों को अपने साथ ले जाता था। बच्चियों की अच्छी परवरिश और रोजगार का सपना दिखाकर उन्हें मुंबई, नागपुर समेत अन्य महानगरों में सक्रिय एजेंटों को बेच दिया जाता था। गिरोह नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर उनकी उम्र बालिग दर्शाता था। इसके बाद उन्हें डांस बारों और देह व्यापार के नेटवर्क में धकेल दिया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह पहचान और पते तक बदल देता था, ताकि पीड़ितों की वास्तविक पहचान छिपी रहे।

मुंबई पुलिस के झालावाड़ पहुंचने पर खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ, जब नवी मुंबई पुलिस पीटा एक्ट के एक प्रकरण में डिटेन की गई लड़कियों को कोर्ट के आदेश पर उनके परिजनों के सुपुर्द करने झालावाड़ पहुंची। दस्तावेजों की जांच में दो लड़कियां नाबालिग पाई गई, जबकि रिकॉर्ड में उनकी उम्र बालिग दर्ज थी। इसके बाद विशेष जांच टीम गठित कर कार्रवाई तेज की गई।

लड़की की मौत पर ही कर्जा माफी की शर्त

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुंबई, बूंदी और टोंक में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जांच में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों ने गिरोह की क्रूरता को उजागर किया है। सौदा पत्रों में यह तक दर्ज मिला कि यदि कोई लड़की भागने की कोशिश करे तो उसके परिवार से कई गुना रकम वसूली जाएगी और केवल लड़की की मौत की स्थिति में ही कथित कर्ज माफ माना जाएगा। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery