Monday, April, 27,2026

कोटा में पारा @42.1°, लू की चेतावनी

जयपुर: प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। कई जिलों में सोमवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने असर दिखाना शुरू कर दिया और सोमवार दोपहर 12 बजे तक अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की हीटवेव का असर भी देखा गया। लोग धूप और लू से बचने के लिए स्कार्फ और अन्य साधनों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 26 और 27 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो
सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे अलवर में 41.6, पिलानी में 40.5, चित्तौड़गढ़ में 41.6, बाड़मेर में 41.8, जैसलमेर में 41.5 और फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery