Thursday, June, 26,2025

नई शिक्षा नीति से ही नए भारत का निर्माण होगा: राज्यपाल

बांसवाड़ा: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि नई शिक्षा नीति से ही नए भारत का निर्माण होगा, जो नई शिक्षा नीति बनाई गई है, वह एक-दो दिन या महीनों में नहीं बनी। इसे बनाने में 400 कुलगुरु सहित 1400 शिक्षाविद लगे रहे। इस नीति को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भी जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें कई संस्थाएं मिलकर यह काम कर रही हैं। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को यहां गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में आयोजित "राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन में शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा देने वाले को खुद में ज्ञान भरा नहीं रखना चाहिए, उसे बांटना चाहिए। पानी बहता हुआ ही अच्छा लगता है, स्थिर पानी खराब होता है। इसलिए ज्ञान का भी प्रवाह करो जितना स्टूडेंट्स को देंगे, वो इतना ही आपके दिमाग में और भरेगा। हमें ज्ञान वाले बच्चों का निर्माण करना है, नया भारत बनाना है।

देश में तीसरी बार आई शिक्षा नीति

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि शिक्षा नीति देश में तीसरी बार आई है। शिक्षा नीति 2020 की अलग विशेषता है। इसका उद्देश्य ऐसे नागरिकों का निर्माण करना है, जो विचार-भौतिकता के साथ कार्य व्यवहार के साथ भारतीय बनें। यह भारत केंद्रित भारत की शिक्षा नीति है। आज हम जितने भारतीयता से दूर गए, समस्या उतनी ही बढ़ती गई। शिक्षा देश की नींव होती है। जब भारत विश्व गुरु था, तब भारत में कई विश्वविद्यालय थे। पुराने भारत का निर्माण करना है तो इसका आधार शिक्षा ही है। इसी को ध्यान में रखकर यह शिक्षा नीति बनी है। अब इस नीति का क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी है।

बागडे ने किया उद्यान व जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण

इससे पहले राज्यपाल बागडे ने उद्यान का निरीक्षण किया। इसके बाद जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और कुलगीत के साथ की गई। बांसवाड़ा पहुंचने पर राज्यपाल का सर्किट हाउस में कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, एसपी हर्षवर्धन अगरवाला और कुलपति केएस ठाकुर ने स्वागत किया। विश्वविद्यालय में एनसीसी स्टूडेंट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery