Friday, June, 27,2025

विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित किया जाए: राज्यपाल

लाडनूं: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिक्षा के जरिए चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किए जाने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे गुरुवार को लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती संस्थान के 35वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है। प्राचीन ज्ञान के आधुनिकीकरण के साथ हम सभी विकसित भारत की संकल्पना को साकार करें।

उन्होंने आचार्य तुलसी को याद करते हुए उनके अणुव्रत आंदोलन एवं नशा मुक्ति के लिए किए गए प्रयासों से प्रेरणा लेकर नशा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लेने पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान समुद्र समान है, हमें बौद्धिक क्षमता का विकास करना चाहिए और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान शिक्षा, खेल, शोध एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और संस्थान के शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व राज्यपाल बागडे ने विश्वविद्यालय के नवीनीकृत कुलपति कार्यालय और सेमिनार हॉल का उ‌द्घाटन किया। साथ ही, इस अवसर पर जैन विश्व भारती चिकित्सालय का शिलान्यास भी किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery