Tuesday, April, 22,2025

भीलवाड़ा मंडी में तेल गोदाम भभका... उदयपुर व अलवर के जंगल में उठी लपटें

भीलवाड़ा/उदयपुर/अलवर: प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते अचानक आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को भीलवाड़ा मंडी में तेल गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं, उदयपुर के सज्जनगढ़ सेंचुरी स्थित बायोलॉजिकल पार्क व अलवर के सरिस्का में सिलीसेढ़ के पास जंगल में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भीलवाड़ा शहर की कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार दोपहर तेल गोदाम में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पांच दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ने तीन मंजिला गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। आग से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग से मंडी व्यापारी दहशत में आ गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

बायोलॉजिकल पार्क से पर्यटक जान बचाकर भागे

उदयपुर की सज्जनगढ़ सेंचुरी की तलहटी में स्थित बायोलॉजिकल पार्क में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। संडे की छुट्टी के चलते यहां घूमने आए टूरिस्टों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, पार्क में मौजूद वन्य जीव भी विचलित होकर पिंजरों में इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद बायो पार्क को बंद कर दिया गया है।

सिलीसेढ़ के पास दूर तक नजर आई लपटें

अलवर के सरिस्का के बफर जोन में आने वाले सिलीसेढ़ के पास जंगल में शनिवार रात को आग लग गई। आग की लपटें दूर तक नजर आई। आग बुझाने के लिए कई रेंज के वनकर्मी जुटे रहे। आग करीब 40 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई थी। इस साल सिलीसेढ़ क्षेत्र में वन क्षेत्र में आग लगने की ये दूसरी घटना है। बफर जोन रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि वनकर्मी रात भर आग बुझाने में लगे रहे। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। रविवार सुबह भी मॉनिटरिंग की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery