Friday, June, 27,2025

पैंथर ने चबाए किसान के कान... गंभीर घायल

बहरोड़: जिले के बानसूर क्षेत्र में गुरुवार को जंगल में भैंस चराने गए किसान की भैंस पर पैंथर ने हमला कर दिया। किसान ने भैंस को बचाने पैंथर पर लाठी से वार किया, तो पैंथर ने किसान को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सरपंच सत्यपाल जाट ने बताया कि बानसूर के होलावास पंचायत के छाटका बिलाठ गांव का रहने वाला किसान रामअवतार गुरुवार सुबह जंगल में अपनी भैंस चराने गया था। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी अपने जानवर चराने उधर ही गए हुए थे।

उसी दौरान सरिस्का वन क्षेत्र से आए पैंथर ने भैंस पर हमला बोल दिया। इस पर पास ही खड़े रामावतार ने अपनी भैंस को बचाने के लिए पैंथर पर लाठी से चार किया। इस पर क्रुद्ध पैंथर ने रामावतार पर हमला कर दिया। पैंथर ने रामावतार के हाथ और कान चबा लिए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसान को बानसूर अस्पताल में भर्ती कराया।

वन विभाग को दी सूचना

ग्रामीणों ने वन विभाग को पैंथर के आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम पैंथर को ढूंढ कर पकड़ने के प्रयास में जुट गई। क्षेत्र में एक महीने में पैंथर के हमले की यह तीसरी घटना है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery